Uncategorized

भाजपा पार्षद पर लगाया जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने का आरोप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप शिवनगर निवासी एक महिला ने भाजपा पार्षद पर जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार वार्ड आठ निवासी ममता सागर ने कहा उसके पड़ोस में एक खाली प्लॉट है। जिसमें सभी लोग कूड़ा डालते हैं। कूड़ा गाड़ी नहीं आने की वजह से दोपहर को कूड़ा खाली प्लॉट में डाल दिया। जिसको लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। आरोप है बीते दिवस पड़ोसी ने भाजपा पार्षद को उनके खिलाफ भड़काया और शराब पिलाई। जिसके बाद पार्षद ने जातिसूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए गाली गलौच कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इधर, थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी ने कहा आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!