कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा पार्षदों ने फूंका महापौर का पुतला, लगाया भेदभाव आरोप

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी व समर्थित पार्षदों ने नगर निगम कोटद्वार महापौर श्रीमती हेमलता नेगी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए मेयर का पुतला फूंका। साथ ही मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महापौर द्वारा एक ही वार्ड में तीन-तीन टेण्डर निर्गत किये जा रहे है। जो कि उचित नहीं है। पार्षदों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जल्द ही मांगों पर कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी है।
सोमवार को पार्षद सौरव नौडियाल के नेतृत्व में भाजपा पार्षद नगर निगम कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। जहां पार्षदों ने मेयर के पुतले को आग के हवाले किया। पार्षद सौरव नौडियाल ने कहा कि भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा पार्षदों के वार्ड में विकास कार्य ठप पड़े हुए है। उन्होंने कहा कि एक ही वार्ड में तीन-तीन टेंडर निर्गत किए जा रहे हैं, जबकि अन्य वार्ड विकास की राह देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी 2020 में नगर निगम द्वारा दो हजार स्ट्रीट लाईटे खरीदी गई थी। जिनका आठ माह बीत जाने के बावजूद भी वितरण नहीं किया गया है। जबकि पार्षद काफी समय से लाइट वितरण की मांग कर रहे है। निगम की लापरवाही के कारण ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों में अंधेरा छाया हुआ है। उन्होंने कहा कि फरवरी 2020 में बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी। मार्च माह में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन हो गया था। अनलॉक होने के बाद प्रदेश के सभी नगर निगमों में कोविड-19 नियमों के तहत बोर्ड बैठक आयोजित की गई, लेकिन कोटद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक अभी तक नहीं की गई है। जबकि पार्षदों ने महापौर और नगर आयुक्त को बोर्ड बैठक करवाने के लिए पत्र सौंपा था। बोर्ड बैठक न होने से विकास कार्य ठप पड़े हुए है। पार्षद ने आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की समान रूप से वार्डों में ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। जिस कारण वार्डों में जगह-जगह कूड़ा बिखरा रहता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान नगर निगम द्वारा जो सामग्री खरीदी गई है उसके बारे में पार्षदों को अवगत नहीं कराया गया है। पुतला फूंकने वालों में पार्षछ सौरव नौडियाल, नीरूबाला खंतवाल, कुलदीर्प ंसह रावत, श्रीमती गायत्री भट्ट, लीला कर्णवाल, ज्योति सिंह, मनीष भट्ट, कमल सिंह नेगी, जयदीप आदि शामिल थे।
कांग्रेस पार्षदों ने लगाया नकारात्मक राजनीति करने का आरोप
कोटद्वार। कांग्रेस पार्टी ने पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पार्षद नकारात्मक राजनीति करने का प्रयास कर रहे है। भाजपा पार्षद जनता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन ना करते हुए भ्रमक राजनीति कर रहे है और प्रदेश सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए नगर निगम की कमी बताने का प्रयास कर रहे है। जो कि दुभाग्र्यपूर्ण है। पार्षद सूरज प्रसाद कांति, अनिल रावत, जगदीश मेहरा, विवेक शााह, राकेश बिष्ट, नईम अहमद ने कहा कि कोटद्वार नगर निगम बनने के बाद पांच बैठके हो चुकी है, जो कि पूरे प्रदेश के नगर निगमों में से अधिक है, लेकिन भाजपा पार्षद स्वयं ही बैठकों में आने से कतराते है। पूर्व की बोर्ड बैठक में भी भाजपा पार्षद नदारत थे। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई पांच बोर्ड बैठकों में नीतिगत निर्णय लेकर शासन को प्रेषित किये जा चुके है। जिसमें आवारा पशु की समस्या मुख्य है। नगर निगम की ओर से गौशाला के लिए टेंडर भी करवाया गया है, लेकिन जमीन हस्तान्तरण सम्बन्धी फाइल शासन में लंबित है। जिस कारण टेंडर होने के छ: माह बाद भी गौशाला का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में दो-दो करोड़ के विकास कार्य सम्बन्धी कार्य योजना शासन में भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!