कोटद्वार-पौड़ी

कूड़ा निस्तारण की कवायद में जुटा निगम, कूड़ा निस्तारण को ट्रोमल मशीन का होगा ट्रॉयल, जल्द ही कोटद्वार को कूड़े से मिलेगी निजात, कूड़े से बनेगी खाद

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम कूड़ा निस्तारण की कवायद में जुट गया है। कूड़ा निस्तारण के लिए निगम की ओर से एक माह तक ट्रोमल मशीन का ट्रॉयल किया जायेगा। प्रयोग सफल होने पर ट्रोमल मशीन को ट्रेंचिंग ग्राउण्उ में स्थापित किया जायेगा। अगर मशीन का प्रयोग सफल रहा तो स्थानीय लोगों को कूड़े की समस्या से निजात मिल सकेगी।
बता दें कि ट्रेंचिंग ग्राउण्ड के आसपास की जनता काफी समय से कूड़ा निस्तारण की मांग कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेंचिंग ग्राउण्ड के कूड़े के ढेर से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए ट्रेंचिंग ग्राउण्ड को अन्यत्र शिफ्ट किया जाना चाहिए। नगर निगम प्रशासन द्वारा काफी समय से ट्रेंचिंग ग्राउण्ड के लिए जमीन तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है। अब नगर निगम ने कूड़ा निस्तारण की समस्या के लिए निस्तारण की योजना बनाई है। विगत 23 अक्टूबर को ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में कूड़ा निस्तारण के लिए बायो रेमिडिएशन मशीन लगाई थी। यह मशीन करीब छ: लाख की लागत से निगम ने खरीदी थी। प्रति एक घंटे में यह मशीन करीब पांच टन कूड़े की छटाई करेगी। इस मशीन के माध्यम से खाद, प्लास्टिक व पत्थर आदि को अलग-अलग किया जाएगा। निगम की ओर से अलग किये गये प्लास्टिक के लिए टेंडर निकाला जायेगा और निगम की ओर से खाद की बिक्री की जाएगी। इससे जहां निगम की आय में वृद्ध होगी, वहीं काफी हद तक कूड़े की समस्या से भी निजात मिलेगी। अब निगम की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रोमल मशीन के प्रयोग करने की योजना बनाई गई है। यह मशीन एक घंटे में करीब 15 टन कूड़े की छटाई करेगी। इससे कूड़ा निस्तारण की उम्मीद जगी है।
नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रोमल मशीन का एक माह तक ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल होने पर मशीन को खरीदा जाएगा।
जल्द ही कोटद्वार को कूड़े से मिलेगी निजात 
पिछले लंबे समय से शहर में बढ़ती गंदगी और कूड़ा फेंकने के लिए नगर निगम को आ रही दिक्कत दोनों का ही समाधान यहां अब जल्द होने वाला है। आने वाले कुछ समय में शहरवासियों को गंदगी से निजात मिल जाएगी। नगर निगम ने कूड़ा निस्तारण के लिए जहां एक ओर एक माह तक ट्रोमल मशीन का ट्रॉयल किया जायेगा, वहीं ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में कूड़ा निस्तारण के लिए बायो रेमिडिएशन मशीन लगाई गई है। इससे ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में कूड़े का ढेर नहीं लगेगा। मशीनों से कूड़े की छटाई होने से निगम की आय भी बढ़ेगी। इन मशीनों  से खाद, प्लास्टिक व पत्थर आदि को अलग-अलग किया जाएगा। पर्यावरण को भी किसी तरह का इन मशीनों के कारण से कोई नुकसान नहीं है। पर्यावरण विभाग के नियम के अनुसार मशीनें स्थापित की जा रही है। ताकि आने वाले समय में कूड़े के कारण से कोई दिक्कत या परेशानी न रहे।
कूड़े से बनेगी खाद
कूड़े में शामिल मिट्टी, गोबर, किचन से निकलने वाले सब्जी के कतरन, सड़े फल समेत अन्य खाद्य पदार्थ को सेपरेटर छानकर प्री-कंपोस्ट के रूप में निकालेगी। जिसका उपयोग खेत या बागवानी में खाद के रूप में किया जा सकेगा। निस्तारण से पहले घरों व कूड़ाघर से एकत्र कूड़े को डंपिंग ग्राउंड में सुखाना पड़ेगा। क्योंकि गीले कचरे को मशीन अलग-अलग नहीं कर सकेगी। नगर निगम के के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मशीनों से खाद तैयारी की जा रही है। इससे जहां नगर निगम की आय बढ़ेगी वहीं कूडे़ की समस्या से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!