भक्त दर्शन महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष बनीं कुमकुम रावत

Spread the love

अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन, अन्य तीन पद रहे रिक्त
जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में छात्रसंघ चुनाव इस बार बिना मतदान के ही संपन्न हो गया। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन होने के कारण तीनों पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मंगलवार को महाविद्यालय सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य प्रो. एलआर राजवंशी ने शपथ दिलाई।


नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद पर कुमकुम रावत, सचिव पद पर मो. अरमान, कोषाध्यक्ष पद पर अमिता का निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वहीं उपाध्यक्ष, सह सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर किसी भी छात्र-छात्रा द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण ये पद रिक्त रह गए। शपथ ग्रहण समारोह महाविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. एलआर राजवंशी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रसंघ महाविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं को उचित मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने निर्वाचित पदाधिकारियों से महाविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा एवं अनुशासन को बनाए रखते हुए विद्यार्थियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया। छात्रसंघ प्रभारी डॉ. देवेंद्र चौहान ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया एवं नामांकन पत्रों की जांच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की गई थी। तीन पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि तीन पदों पर कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। महाविद्यालय में वर्तमान में करीब 250 मतदाता हैं। मतदान की आवश्यकता नहीं होने के कारण इस बार छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध निर्वाचन के माध्यम से पूरी हुई। इस मौके पर डॉ. अजय रावत, डॉ. अर्चना नौटियाल, डॉ. कश्यप, डॉ. दीपक दुर्गापाल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक राजीव रजवार, सतीश चंद्र पोखरियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *