भारत स्काउट एंड गाइड का तीन दिवसीय बिगिनर्स प्रशिक्षण कोर्स शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रोवर्स /रेंजर इकाई कोटद्वार के तत्वाधान में तीन दिवसीय बिगनर्स कोर्स का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का आरंभ झंडा रोहण व झंडा गीत से किया गया। तत्पश्चात स्काउट गाइड प्रार्थना संपन्न की गई। इस अवसर पर प्रशिक्षक शांति रतूड़ी ने बताया कि यह एक विश्व व्यापी संगठन है जो की वसुदेव कुटुंबकम की भावना से प्रेरित होकर कर्तव्य पालन की शिक्षा देता है। साथ ही उन्होंने स्काउट गाइड और रोबर्स रेंजर के विभिन्न सिद्धांतों से समस्त प्रशिक्षार्थियोें को अवगत कराया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने माँ सरस्वती के चित्र के समीप पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलन कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी रोवर्स रेंजर को पूर्ण निष्ठा से प्रशिक्षण को पूरा करने के लिये प्रेरित किया। कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से बच्चों के अन्दर शालीनता, भाईचारा, विनम्रता एवं अनुशासन की भावना विकसित होती है। स्काउट-गाइड के सिद्धान्तों को अपनाकर छात्र आगे बढ़ते है और वे समर्पण की भावना के साथ-साथ कर्तव्य परायणता को भी ग्रहण करते है। रेंजर्स प्रभारी डॉ. सुषमा भट्ट थलेड़ी ने आगामी तीन दिवसों की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक रूप चंद्र लखेडा ने स्काउट गाइड के चिन्हों से अवगत कराते हुए स्काउट गाइड के जनक बेडन पावेल के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. जुनिस कुमार, प्रो. रमेश चन्द्र चौहान, प्रो. राखी डिमरी, डॉ. सुरभि मिश्रा, डॉ. जेसी भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *