पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान में भागीदारी करना नागरिक का कर्तव्य

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नौनी फाउंडेशन की ओर से सोमवार को भाबर क्षेत्र के मालन पुल से हल्दुखाता तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। फाउंडेशन के डा. गिरीश उनियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान में भागीदारी करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर समाज में जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया जाता रहेगा।
इस दौरान फाउंडेशन के स्वयं सेवकों द्वारा सड़क के आसपास सफाई तथा 100 से अधिक पौधों की सिंचाई की गई। मौके पर सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। अभियान में प्रणिता कंडवाल, सुरेश चंद्र कुकरेती, सुमन कुकरेती, विकास नेगी, प्रियंका नेगी, राजू चौरसिया, सुषमा डोबरियाल, अनामिका ध्यानी, डॉ. अरुण खंतवाल ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *