मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर भोजनमाताओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मानदेय बढ़ोत्तरी समेत विभिन्न मांगों के लिए उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन से जुड़ी भोजनमाताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भोजनमाताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भोजनमाताओं ने कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष रोशनी बिष्ट ने कहा कि भोजनमाताएं लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे भोजनमाताओं में नाराजगी बनी हुई है। उन्होंने सरकार से भोजनमाताओं का मानदेय बढ़ाकर 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने, जून का लंबित मानदेय जारी करने, शीतकालीन वर्दी उपलब्ध कराने और सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेज्युटी व पेंशन का लाभ देने, भविष्य निधि और ईएसआई सुविधा देने व मध्याह्न भोजन योजना को निजी हाथों में नहीं सौंपने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या जुयाल, कालंदी देवी, विनीता देवी, सुनीता, मंजू, संपति देवी आदि भोजनमाताएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *