लापता बालिका 14 दिन बाद भी नहीं मिली, खोजने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : श्रीनगर में लापता बालिका का 14 दिन बीतने के बाद भी सुराग नहीं लगने पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने रोष व्यक्त किया। संघ ने जिलाधिकारी व एसएसपी को ज्ञापन देकर जल्द लापता बालिका को खोजने की मांग की। सोमवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने जिलाधिकारी व एसएसपी को ज्ञापन दिया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर से लापता बालिका का सुराग नहीं लग पा रहा है। जिससे उनके परिजन काफी परेशान है। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन घाघट, संजीव, मुकेश, राहुल, राजेश कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *