देश-विदेश

महाराष्ट्र के जालना में बड़ा हादसा, पुल से नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस, 25 घायल, 4 की हालत गंभीर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

छत्रपति संभाजीनगर, एजेंसी। महाराष्ट्र के जालना जिले में छत्रपति संभाजी नगर-जालना राजमार्ग पर निजी बस के पुल से गिर जाने से करीब 25 यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा सोमवार देर रात उस वक्त हुआ जब पुणे से नागपुर की ओर जा रही बस बदनापुर के समीप अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गयी। बस में सवार 29 यात्रियों में से 25 घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बदनापुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!