मुंबई , मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (ष्ठक्रढ्ढ) ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ष्ठक्रढ्ढ की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीन विदेशी नागरिकों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का अवैध सोना बरामद किया गया है। पकड़े गए विदेशी नागरिकों में बांग्लादेश और श्रीलंका के नागरिक शामिल हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस काले कारोबार में एयरपोर्ट के ही तीन स्टाफ कर्मी भी शामिल थे, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। ष्ठक्रढ्ढ को अंदेशा है कि इसके तार एक बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय स्मगलिंग नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।
बांग्लादेश और श्रीलंका से जुड़े हैं तार, एयरपोर्ट कर्मियों की मदद से चल रहा था खेल
ष्ठक्रढ्ढ को खुफिया सूत्रों से इनपुट मिला था कि मुंबई एयरपोर्ट के रास्ते बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर अधिकारियों ने जाल बिछाया और संदिग्धों को धर दबोचा। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों में से कुछ बांग्लादेशी और कुछ श्रीलंकाई मूल के हैं। ये तस्कर विदेशों से सोना छिपाकर भारत ला रहे थे। एयरपोर्ट पर कस्टम और सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए इन्होंने एयरपोर्ट के ही तीन ग्राउंड स्टाफ कर्मियों को अपने साथ मिला रखा था। ये कर्मचारी मोटी रकम के बदले सोने की खेप को बिना चेकिंग के एयरपोर्ट से बाहर निकालने में तस्करों की मदद कर रहे थे।
5 करोड़ का सोना जब्त, बड़ा इंटरनेशनल नेटवर्क खंगाल रही है ष्ठक्रढ्ढ
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से बरामद सोने को जब्त कर लिया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ष्ठक्रढ्ढ के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट स्टाफ की मिलीभगत से चल रहा यह खेल काफी समय से सक्रिय था। पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट का मास्टरमाइंड कौन है और वे अब तक कितनी बार इस तरह से सोना पार करा चुके हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस मामले में आगे कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं और एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पूरी तरह से पर्दाफाश हो सकता है।