भाजपा नेता हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषियों को सुनाई मौत की सजा

Spread the love

तिरुवनंतपुरम , केरलम में भाजपा नेता वेंकटेश कुरुबारा की पिछले साल हुई हत्या मामले में प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने 6 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। पुलिस ने बताया कि जज सदानंद नागप्पा नायक ने रवि, विजय उर्फ मैलारी, धनराज, भीमा उर्फ भरत, सलीम और गंगाधर गवली को गुरुवार को सजा सुनाई।
कोप्पल के एसपी राम एल. अरसिद्धि ने बताया, इस मामले में पिछले साल 8 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 2 महीने के भीतर ही 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई।
8 अक्टूबर, 2025 की रात कार सवार बदमाशों ने भाजपा युवा मोर्चा के गंगावती नगर इकाई प्रमुख कुरुबारा की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गिर गए। इसके बाद उन पर धारदार हथियारों और लोहे के रॉड से हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। एसपी ने कहा कि अधिकांश दोषियों के खिलाफ कई अन्य मामले भी दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *