कांग्रेस प्रभारी शैलजा 6 मई से उत्तराखंड दौरे पर, संगठन को देंगी मजबूती

Spread the love

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखण्ड प्रभारी कुमारी शैलजा 6 मई से उत्तराखण्ड दौरे पर रहेंगी।इस दौरान वे विभिन्न जनपदों में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम बैठकों का आयोजन करेंगी। कांग्रेस श्रीनगर के मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी ने बताया कि शैलजा 6 मई को नई दिल्ली से रवाना होकर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से वे ऋषिकेश में रात्रि विश्राम करेंगी। 7 मई को वे ऋषिकेश से श्रीनगर पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद वे सोनप्रयाग के लिए प्रस्थान कर वहीं रात्रि विश्राम करेंगी। 8 मई को शैलजा गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी और उसी दिन वापस गुप्तकाशी लौटेंगी। वापसी के दौरान वे अगस्त्यमुनि में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रुद्रप्रयाग में जिला कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक और रात्रि विश्राम करेंगी। 9 मई को वे रुद्रप्रयाग से गोपेश्वर के लिए रवाना होंगी और अगले दिन बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद जोशीमठ में कार्यकर्ताओं से भेंट कर रात्रि विश्राम पुनः श्रीनगर में करेंगी।दौरे के अंतिम चरण में वे चंबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी और नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *