बिजल्वाण जिलाध्यक्ष तो भंडारी बनें जिला सचिव

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। पौड़ी की कार्यकारिणी में दीपक बिजल्वाण को जिला अध्यक्ष, प्रदीप रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव दयाल भंडारी को जिला सचिव, शशि भूषण मैठाणी को जिला कोषाध्यक्ष, कल्पेश्वर भरतवाल को प्रवक्ता, सारथी जखमोला को संगठन मंत्री व भरत रावत को संप्रेक्षक चुना गया, जबकि वीरेंद्र सिंह नेगी को संरक्षक बनाया गया। कुसुम रावत, अनुपाल व नवीन कठैत को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ सलाहकार राकेश रावत ने शपथ दिलाई। इस मोकके पर प्रांतीय महासचिव महावीर सिंह चौहान ने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी लैब टेक्नीशियन संवर्ग के हितों के लिए संघर्ष करेगी और उच्च न्यायालय के ग्रेड पे 4200 रुपए संबंधी आदेश का अनुपालन करवाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। मौके पर संगठन को मजबूत करने और जनपद स्तर पर वेतन विसंगति दूर करने के लिए आंदोलन की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *