अविरल नंदा रन में मीना ने मारी बाजी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : मुंदोली राइडर्स क्लब, देवाल (चमोली) की ओर से एक मई को लोहजंग में आयोजित अविरल नंदा रन में श्रीनगर की धावक मीना कंडारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 किमी. दौड़ में अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और एक बार फिर श्रीनगर का नाम रोशन हुआ है। गौरतलब है कि मीना कंडारी का यह लगातार दूसरा बड़ा प्रदर्शन है। इससे पूर्व उन्होंने पिछले सप्ताह आयोजित सूर्यदेवभूमि चैलेंज 113 किमी में द्वितीय स्थान हासिल किया था। उनके निरंतर बेहतर प्रदर्शन को लेकर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *