सैन्य सम्मान के साथ दी जवान को अंतिम विदाई

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : बीएसएफ के जवान को यहां आईटीआई घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पौड़ी जिले के पट्टी पैडलस्यूं के कमेड़ा गांव निवासी हेमंत (57) बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वह गुजरात के भुज में तैनात थे और पिता के देहांत होने के कारण छुट्टी पर घर आए हुए थे। शुक्रवार को उनके पिता की तेहरवीं भी थी। इसी दौरान अचानक हेमंत की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में तत्काल परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार को यहां अलकनंदा नदी में आईटीआई घाट के पास उनकी अंत्येष्टि सैन्य सम्मान के साथ की गई। एसएसबी के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। घाट पर पहुंची बीएसएफ की टीम में शामिल इंस्पेक्टर पीके शर्मा ने बताया कि हेमंत बीएसएफ की 193 बटालियन में कांस्टेबल थे। वर्तमान में उनकी तैनाती भुज में थी और वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। उनके बेटे अंकित ने बताया कि इस घटना से पूरा क्षेत्र आहत है। क्षेत्र में शोक की लहर है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *