शिविर में 200 से अधिक मरीजों की जांच की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट ने शनिवार को राठ महाविद्यालय पैठाणी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस दौरान रक्तचाप और रक्त शुगर की भी जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी प्रदान की गईं।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि शिविर में महिला रोग, बाल रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल रहे। विशेषज्ञों की टीम ने आधुनिक मशीनों से मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इस शिविर में 200 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस मौके पर डॉ. समब्यूल ताज, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. मुदित कुमार सिंह, डॉ. राजकुमार नेगी, डॉ. सलीम, डॉ. नदीम, डॉ. रजनीश, डॉ. दर्शना बानों आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *