अपात्र राशन कार्ड धारकों के कार्ड होगें निरस्त

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : खाद्य पूर्ति विभाग ने उत्तराखंड व यूपी में राशन कार्डों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों का सत्यापन करना शुरू कर दिया है। विभाग ने कार्ड धारकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप पात्र नहीं होने पर राशन कार्ड जमा करने की अपील की है। विभाग के अनुसार दोनों प्रदेशों से राशन कार्ड का लाभ लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएसओ अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत अपात्र राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे। अभियान के दौरान अपात्र पाए जाने वाले उपभोक्ताओं पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत वसूली भी की जाएगी। बताया कि सत्यापन अभियान शासन के निर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्डधारक को निर्धारित मानकों के अनुरूप पात्र नहीं होने पर स्वयं अपना राशनकार्ड जमा करने को कहा है। कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ता क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय या ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *