बिट्टू मलिक अध्यक्ष व सुनीत सक्सेना बनें मंत्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की कोटद्वार शाखा के लिए बिट्टू मलिक अध्यक्ष व सुनीत सक्सेना मंत्री निर्वाचित हुए। समान वोट पड़ने के कारण मंत्री का चुनाव ड्रॉ के जरिए किया गया।
देहरादून से आए चुनाव अधिकारी हरि सिंह व योगेंद्र कुमार की देखरेख में बृहस्पतिवार को यूनियन कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। शाखा अध्यक्ष पद पर बिट्टू मलिक (45) ने सतपाल सिंह (36) को पराजित किया। शाखा मंत्री पद पर सुनीत सक्सेना व राहत हुसैन को 41-41 वोट मिले। किसी एक के चयन के लिए सर्वसम्मति से ड्रॉ कराया गया, जिसमें सुनीत सक्सेना विजयी रहे। कार्यकारिणी में सतपाल सिंह व विक्रम सिंह उपाध्यक्ष, हरभजन सिंह व राजपाल शर्मा संयुक्त मंत्री, श्रीचंद संगठन मंत्री, विपुल जयंत कोषाध्यक्ष, प्रदीप प्रजापति लेखा परीक्षक, सुशील कुमार मीडिया प्रभारी, ध्यान सिंह कार्यालय सचिव चुने गए। इनके अलावा श्याम सिंह व उमेश कुमार को क्षेत्रीय प्रतिनिधि, राहत हुसैन, रफीक अहमद व नेम सिंह प्रांतीय प्रतिनिधि नियुक्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *