भाजपा व भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हिंदुओं को हिंसक बताने वाले बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी व भाजयुमो ने कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कहा कि इस तरह की बयानबाजी कर राहुल गांधी हिंदुओं की भावनाओं से खेल रहे हैं। अपने इस बयान के लिए राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी नगर व भाजयुमो के कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झंडाचौक में पहुंचे। यहां उन्होंने राहुल गांधी का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस पर हिंदुओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। कहा कि पूर्व में सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस ने हिंदुओं पर अत्याचार किया और आज खुलेआम लोकसभा सत्र में हिंदुओं को हिंसक कहा जा रहा है। इस तरह की गलती करने पर राहुल गांधी को सदन से निष्कासित किया जाना चाहिए। देश में विकास के नाम पर राजनीति होनी चाहिए। इस मौके पर संग्राम सिंह भंडारी, गजेंद्र रावत, शांतनु रावत, संजय सिंह रावत, आशीष सतीजा, रजनीश चौधरी, राजेंद्र जजेड़ी, बबीता सिंह, नवीन भट्ट, संजीव थपलियाल, शुभम रावत, हेमंत गौड़, विजय रावत, मुकुल नेगी, नमन, हार्दिक, यश वेदी, गौतम भाटिया आदि मौजूद रहे।