बूथवार समीक्षा में जुटे भाजपा व कांग्रेस

Spread the love

बागेश्वर। विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बाद बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं ने जहां अपनी थकान दूर की वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालयों का रुख किया। दफ्तर में बूथ एजेंट भी बुलाए गए। उनके वोटों की समीक्षा हुई। कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की गई। इसके साथ ही आठ सितंबर को मतगणना के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। इस बीच दोनों प्रमुख दलों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने प्रत्याशी के जीतने के दावे किए।
भाजपा कार्यालय मंडलसेरा में बुधवार को 12 बजे बाद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का जुटना प्रारंभ हुआ। जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण की अध्यक्षता में प्रत्येक बूथ की बारीकी के साथ समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया कि पार्टी प्रत्याशी के लिए अच्छा मतदान हुआ है। उनकी जीत सुनिश्चित है। इस दौराान संजय परिहार, रमेश तिवारी, दीपक गस्याल, मोनिद्दीन तिवारी समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं, पार्टी प्रत्याशी पार्वती देव के आवास पर भी कार्यकर्ताओं का जमवाड़ा रहा। पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास बुधवार को घर पर रहीं। इस दौरान मनोज ओली, गौरव दास, हेमंत साह, अंकित नगरकोटी, गोविंद जगाती आदि उपस्थित थे। इधर, कांग्रेस ने पार्टी जिलाध्यक्ष भगवत डसीला की अध्यक्षता में स्थानीय एक होटल में समीक्षा की। उन्होंने भी दावा किया कि पार्टी प्रत्याशी बसंत कुमार जीत गए हैं। प्रत्येक बूथ से कांग्रेस को मत मिले हैं। उन्होंने वोटरों का आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान विनोद पाठक, सुनील भंडारी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गोविंद बिष्ट, गोपा धपोला आदि उपस्थित थे। पार्टी कार्यकर्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रत्याशी बसंत कुमार किसी कार्य लिए नैनीताल गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *