उत्तराखंड

जिले में धूमधाम से मनाई श्रीष्ण जन्माष्टी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। जिले में बुधवार को श्रीष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के दुग बाजार स्थित श्री राधा ष्ण मंदिर में श्रीष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया है। यहां सुबह से ही श्रद्घालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। राधा ष्ण मंदिर में पुजारी गणेश जोशी ने पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराया। कार्यक्रम में अंकित जोशी, गिरीश गैड़ा, पूरन जोशी, जीवन तिवारी आदि मौजूद थे। इधर, कौसानी में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। द्वारकाधीश मंदिर कौसानी में भुवन चंद्र जोशी ने जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ किया। मेले में स्कूली बच्चों और संस्ति विभाग की टीम ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान भाजपा नेता शिव सिंह बिष्ट, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू नेगी, ष्ण सिंह बिष्ट, बालम भाकुनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह दोसाद, शेखर पांडेय बबलू अलमिया आदि मौजूद थे। लक्ष्मी आश्रम कौसानी में भगवान श्री ष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया। इस मौके पर हुए भंडारे में कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कपकोट में शोभायात्रा निकाली
कपकोट। तहसील में श्रीष्ण जन्माष्टमी श्रद्घा और भक्तिपूर्वक मनाई गई। नगर पंचायत क्षेत्र में भगवान श्रीष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। काशिल देव मंदिर, राधाष्ण मंदिर में सुबह से ही श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। पंडित चंद्रशेखर जोशी और विनय जोशी ने विष्णु सहस्र नाम, रुद्री पाठ और भगवान विष्णु के 24 स्वरूपों का वर्णन किया। मुख्य यजमान की भूमिका राजेंद्र कपकोटी ने निभाई। श्रद्घालुओं और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने देर रात तक मनभावन भजनों का गायन किया।
श्रीष्ण जन्मोत्सव मनाया धूमधाम से
कांडा। कांडाकमस्यार के धपोली के राधा ष्ण मंदिर में आयोजित श्रीष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर हीरा कर्म्याल, आनंद धपोला, श्याम सिंह धपोला, रतन सिंह, नंदाबल्लभ तिवाड़ी, गणेश भौर्याल, जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला, दरपान धपोला, वीरेंद्र नगरकोटी, जीतेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-ष्ण के रूप में आकर्षक रूप से सजाए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!