उत्तराखंड

भाजपा प्रत्याशी भट्ट ने जनसमर्थन मांगा 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने रविवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र में रैली कर लोगों से जनसमर्थन मांगा।भाजपा प्रत्याशी भट्ट ने गदरपुर तहसील क्षेत्र में रैली की शुरुआत जयनगर से की, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद विजयनगर ग्राम सभा के नेता नगर गांव में भी चुनावी जनसभा में लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके बाद दोपहर को दिनेशपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान विधायक अरविंद पांडे, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनादि रंजन मंडल, चंद्रकांत मंडल, सुभाष सरकार, गुंजन सुखीजा, भोला शर्मा, हिमांशु सरकार, सुनीता मिस्त्री, विजय मंडल, गोविंद मंडल, रविंद्र बजाज, प्रभा राय, नारायण राय, शिखा ढाली, सत्यजीत विश्वास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!