उत्तराखंड

हार के बाद छलका भाजपा प्रत्याशी फत्र्याल का दर्द

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। 54 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी की जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फत्र्याल का हार के बाद दर्द छलका है। उनका कहना है कि विस में विकास कार्य करने के बाद भी वह जनता का दिल जीत नहीं पाए। विधायक फत्र्याल ने कहा कि सबसे पहले तो वह विधानसभा लोहाघाट की समस्त जनता को धन्यवाद देते हैं। जिन्होंने भाजपा के लिए कार्य किया। फत्र्याल ने कहा कि भाजपा सरकार के रहते हुए उन्होंने लोहाघाट, पाटी और बाराकोट में कई विकास कार्य किए। लेकिन जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया था और ठप्पा लगा दिया। कहा कि वह जनादेश का सम्मान करेंगे। फत्र्याल ने कहा शायद वह जनता का विश्वास जीतने में असमर्थ रहे। फत्र्याल ने कहा कि नए प्रत्याशी से रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करने की उम्मीद है। इसके लिए पूरी मदद करेंगे। अगर गलत काम होंगे तो प्रजातांत्रिक तरीके से विरोध भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी उनकी जरुरत होगी वह रात के 12 बजे भी जनता के साथ होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!