कोटद्वार-पौड़ी

डेंगू से भाजपा नगर उपाध्यक्ष पूनम थपलियाल की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पिछले कई दिनों से डेंगू से जूझ रही भारतीय जनता पार्टी की नगर उपाध्यक्ष पूनम थपलियान की सोमवार सुबह को मौत हो गई। पूनम के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। सदस्यों दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।
आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूनम थपलियाल पिछले कई दिनों से डूंगू से जूझ रही थी। सोमवार सुबह उन्होंने दिल्ली के वेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। कहा कि पूनम थपलियाल भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकत्र्ता थी। उन्होंने पार्टी से जुड़कर असहाय व गरीब जनों की मदद का कार्य किया। पार्टी की मजबूती के लिए दिया गया उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भी पूनम थपलियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, मंडी समिति के अध्यक्ष समुन कोटनाला, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, नामित पार्षद पंकज भाटिया, वीरेंद्र रावत, राजगौरव नौटियाल, मनोज कुंडलिया, अनिता आर्य, मानेश्वरी बिष्ट, सुनीता कोटनाला, बीना रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!