भाजपा सरकार विकास के ऐतिहासिक कार्य कर रही : पुंडीर

Spread the love

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत बुधवार को सेलाकुई के एक वेडिंग प्वाइंट में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी मंथन हुआ। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि केंद्र में 11 साल से भारतीय जनता पार्टी लगातार विकास के ऐतिहासिक कार्य कर रही है जिससे जनता का विश्वास पार्टी पर बना हुआ है। हर वर्ग के लिए पार्टी ने काम किया है, चाहे वह किसी भी जाति किसी भी क्षेत्र का हो। कहा कि पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने का श्रेय कार्यकर्ताओं को ही जाता है। भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है, जिसके 11 करोड़ कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं, जो जनता की समस्याओं के समाधान में योगदान देने के साथ ही पार्टी को सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहतन से ही भाजपा केंद्र में लगातार तीसरी बार और प्रदेश में दूसरी बार सत्ता में आई है। जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन में सर्वोच्च पदों पर कार्यकर्ता ही चुने जाते हैं। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवीर राघव, दयानंद जोशी, मंजू नेगी, सुखदेव फर्सवाण, यशपाल नेगी, अमित डबराल, नवीन रावत, वीरता गुरुंग, हयात सिंह चौहान, अनिल नौटियाल, बलवीर गुसाईं, वीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *