उत्तराखंड

भाजपा ने प्रदेश की जनता से झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने का काम कियारू बालेश्वर सिंह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। कांग्रेस पार्टी के टिहरी गढ़वाल जिले के सह प्रभारी बालेश्वर सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में संगठन के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव नव निर्माण का चुनाव है। जिसके लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी अभी से कमर कसने का काम करें। उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को चुनावी समीक्षा के दौरान विभिन्न टिप्स देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए ठोस रणनीती के साथ काम करने की जरूरत है। जिसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता से झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने का काम किया। जिसे जनमानस समझ चुका है, अब लोग परिवर्तन चाहते हैं। आगामी दिनों में टिहरी जनपद में परिवर्तन यात्रा की तैयारियों के साथ-साथ सदस्यता अभियान और बूथ कमेटियों को मजबूत करने का काम किया जायेगा। गणेश परिक्रमा से संगठन में अब काम नहीं चलने वाला। सभी कांग्रेसजनों को अपने-अपने बूथों को जिताने का काम करना होगा। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं समन्वय समिति के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा की 2022 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा को सबक सिखाना चाहती है। उसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। भाजपा ने जनता को सिर्फ गुमराह करने का काम किया। झूठ बोलने का परिणाम है कि आज बेरोजगार नौजवान सड़कों पर दर-दर की ठोकरें खा रहा है। 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो नौजवानों के हाथों को रोजगार दिया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने प्रभारी के सम्मुख अपने डेढ़ साल के कार्यकाल का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कहा कोविड-19 में जरूरतमंद लोगों की सेवा कर जनता से जुड़े हुए मुद्दों को उठाकर उनके निस्तारण के लिए प्रयास किए। इस मौके नरेंद्र सिंह राणा, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, पूर्व जिला अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, सूरज सिंह राणा, नरेंद्र चंद रमोला, अरुणोदय सिंह नेगी, कुलदीप सिंह पवार, धनीलाल शाह, डा प्रकाश शाह, सबल सिंह राणा, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, भरत सिंह बुटोला, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, सेवादल की आसी रावत, प्रबुद्घ प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल, पिंकी भंडारी, अनीता शाह, शंकुन्तला पेटवाल, ज्योति प्रसाद भट्ट, पुरुषोत्तम सिंह थलवाल, खुशीलाल, आनंद सिंह मंदवाल, रमेश बगियाल, दिनेश लाल, मकान लाल वैश्यरियाल, अरुण सिंह, शंभू सिंह भंडारी, हर्ष मणि सेमवाल, बिजल दास, नवीन सेमवाल, अमित चमोली, दीपक चमोली, शीशपाल सिंह पंवार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!