उत्तराखंड

भाजपा जखोली मंडल के कार्यकर्ताओं ने निकाली त्रिशक्ति गौरव रैली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। भाजपा जखोली मण्डल के कार्यकर्ताओं ने रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में तहसील परिसर से वन चेतना पार्क तक त्रिशक्ति गौरव रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने सरकार की उपलब्धियां जनता को गिनायी। बुधवार को विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्त्ता जखोली तहसील परिसर में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए वन चेतना पार्क तक नारेबाजी करते पहुंचे। वन चेतना पार्क जखोली में भाजपा जखोली मण्डल के कार्यकर्त्ताओं के त्रिशक्ति गौरव सम्मान रैली को सम्बोधित करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने अपने विधायक कार्यकाल की उपलब्धि जनता व कार्यकर्त्ताओं के रखते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ दिया है ओर शेष गांवों को भी सड़क मार्ग से जोड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि वे सदैव सम्मान के पात्र होते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संघठन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मण्डल अध्यक्ष मेहरमान रावत ने कार्यकर्त्ताओं का धन्यवाद देते हुए संघठन की मजबूती के लिए एक जूट होकर कार्य करने का आह्वान किया है। इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह,विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र भण्डारी,वीर सिंह रावत,महावीर पंवार,सुन्दर सिंह रावत,दीपराज बंगारी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!