कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर भड़की यूथ कांग्रेस, फूंका पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर की गई टिप्पणी से आक्रोशित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंक कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करने वाली भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की इस तरह की टिप्पणी उनकी महिलाओं व बुजुर्गों के प्रति सोच को दर्शाती है। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए।
बुधवार को बदरीनाथ मार्ग पर तहसील तिराहे के पास युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भीमताल में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करने के दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर अभद्र टिप्पणी की गई। यूथ कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है। प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव सुधांशु नेगी, नरेश कोटनाला, सूरज प्रसाद कांति, सौरभ पांडे, राजा आर्य, छात्र संघ उपाध्यक्ष भास्कर प्रजापति, अतुल भारती, जावेद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!