ओडिशा में भाजपा नेता की पीट-पीट कर हत्या, 3 गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के युवा मोर्चा के एक नेता की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला मयूरभांज जिले का है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस मामले में तीन लोगों को फिलहाल गिरफ्तार किया गया है। कपटीपाड़ा पुलिस स्टेशन के अफिसर इंचार्ज संजय प्रधान ने मीडिया को जानकारी दी है कि यह घटना नुआसाही इलाके की है। बालासोर जिले के भाजपा युवा मोर्चा के इंचार्ज रंजीत प्रधान के बारे में पुलिस ने बताया कि जब वो अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे तब ही मोटर साइकिल सवार 4 युवकों ने उनकी कार को रोका। बताया जा रहा है कि इस दौरान 35 साल के रंजीत प्रधान की इन चारों लोगों से बहस हो गई।
अचानक इन लोगों ने रंजीत प्रधान की पिटाई शुरू कर दी उन्हें बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। भाजपा नेता को न्कंसंेनइ-कपअपेपवदंस अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस को अंदेशा है कि इस मामले में एक अन्य शख्स भी शामिल है और घटना के बाद से वो फरार है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *