उत्तराखंड

श्रमिकों की समस्या को लेकर फेसबुक कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता चुघ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। श्रमिकों को श्रम कार्ड के नवीनीकरण और बनवाने में आ रही समस्याओं को लेकर भाजपा नेता भारत भूषण श्रम कार्यालय गुरुवार को कार्यालय पहुंचकर भाजपा नेता भारत भूषण ने उप श्रम आयुक्त और श्रम निरीक्षक से वार्ता कर समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया। गत दिवस श्रम विभाग कार्यालय में दर्जनो श्रमिक महिलाएं पहुंची जहां उन्होंने भाजपा नेता चुघ को अवगत कराया कि उन्हें श्रम विभाग से संबंधित कागजी कार्रवाई में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में भाजपा नेता चुघ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि मजदूरी कार्ड का समयाविधि में रिनुवल करा ले ताकि समस्याएं ना हो ।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक श्रमिक के हितों के साथ जुड़ी हुई है और उन्हें किसी पर प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी। चुघ ने श्रमिक महिलाओं को आश्वस्त किया की पूर्व में शाम 5रू00 बजे तक कार्यालय में काम होता था अब सांय 7़00 तक अब श्रमिकों की समस्याओं को देखते हुए समय बढ़ा दिया गया है। ताकि प्रत्येक श्रमिक सरकार की योजनाओं का लाभ ले सके। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक श्रमिक की बात को गंभीरता से लिया जाए और उनके संबंधित कार्य का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। चुघ ने सभी महिलाओं के श्रम विभाग से जुड़े कार्यों को तत्काल प्रभाव से कराया जिस पर सभी श्रमिक महिलाओं ने उनका आभार जताया।चुघ ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ऐसे में समाज के सभी लोग भाजपा के साथ जुड़े और आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में अपना सहयोग दें। इस मौके पर राज कोली दर्शन कोली राम देवी पार्वती किरण देवी शकुंतला रज्जू प्रेम देवी शिवकुमार शिव्वु दर्जनो श्रमिक महिलाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!