देश-विदेश

बिलासपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दावा; कहा, पांचों राज्यों में भाजपा की ही बनेगी सरकार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बिलासपुर, एजेंसी। देश के पांच राज्य में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकारें बनेंगी। केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में बेहतर कार्य किया है। इसके चलते चुनावी राज्यों में भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह बात मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने बिलासपुर दौरे के दौरान सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं, जिसका लाभ आम जनता को मिला है। वहीं, आगामी लोकसभा चुनावों में भी भाजपा जुटी हुई है। इसके साथ ही अभी जल्द ही देश के पांच राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश, तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हैं।
भाजपा की ओर से इन राज्यों पर फोकस किया गया है। इन चुनावी राज्यों में भाजपा की ही सरकारें बनेंगी। बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलासपुर में आयोजित दुर्गा पूजा विसर्जन शोभा यात्रा में भाग लेने के बाद दिल्ली रवाना हो गए। वहीं, 26 अक्तूबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मिजोरम जाएंगे। वहां वह भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों का भी दौरा जेपी नड्डा करेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हर साल की तरह इस बार भी बिलासपुर के धौलरा मंदिर में आयोजित शारदोत्सव दुर्गा पूजा में पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, विधायक रणधीर शर्मा, जेआर कटवाल, त्रिलोक जम्वाल, स्वदेश ठाकुर, पुरुषोत्तम शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
भाजपा राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने कहा कि एम्स बिलासपुर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एम्स में यात्री निवास के लिए 300 बिस्तर की सुविधा मुहैया करवाने का निर्णय लिया गया है। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 39 करोड़ की स्वीकृति करवाई जाएगी। करीब 35 करोड़ के उपकरण मुहैया करवाने की स्वीकृति मुहैया करवाई गई है। एम्स में नर्सिंग ऑफिसर की 82 सीटें भरने को स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!