उत्तराखंड

लोकतंत्र को दर किनार कर प्रतिशोध पर उतरी भाजपा: नेगी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी । प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर जो भी कार्रवाई की गई है, वह पूरी तरह से द्वेषभावना पूर्ण है। प्रतिशोध को लेकर भाजपा ने पराकाष्ठा की अति को पार कर दिया है। देश की जनता भाजपा की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को लेकर रोषित है।
विधायक नेगी कांग्रेस के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बाचतीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी रूप में आम लोगों की सरकार नहीं है। अब तक के कार्यकाल में आम लोगों को महंगाई की चक्की में पीसलकर मात्र उद्योगपतियों का बैंक बैलेंस बढ़ाने का काम कर रही है। एसबीआई, एलआईसी व जनता का पैसा अडानी को देकर देश की अर्थ व्यवस्था को खतरे में डाल दिया है। प्रदेश सरकार पर बेरोजगारों व महिलाओं पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नकल विरोधी कानून का दुरूपयोग उन युवाओं के खिलाफ किया जा रहा है। जो नकल के विरोध में आवाज उठा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस ने देश में 70 साल राज किया, लेकिन आज तक अपने कार्यालय स्थापित नहीं कर पाई। लेकिन भाजपा कुछ सालों के कार्यकाल में फाईव स्टार लेबल के कार्यालय प्रदेश मुख्यालयों व जिला मुख्यालयों में बना दिये हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस राकेश राणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, आशी रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, विक्रम पंवार, सूरज राणा, नरेंद्र चंद रमोला, महेश जोशी, किशोर मंद्रवाल, कुलदीप पंवार, मुरारी लाल खंडवाल, खुशी लाल, मान सिंह रौतेला, नीमा, लक्ष्मी, संतोष सहत दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!