बिग ब्रेकिंग

भाजपा और कांग्रेस ने केवल अपने राजनीतिक हित देखे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी के चलते उत्तराखंड का विकास नहीं हो पाया है। बीजेपी और कांग्रेस ने केवल अपने राजनीतिक हित ही देखे हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
शनिवार को उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के प्रदेश संयोजक मोहन ढौंडियाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड बने हुए 20 वर्ष हो चुके है। लेकिन स्थिति ज्योें की त्यों बनी हुई है। राज्य में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। कांग्रेस व बीजेपी ने बारी-बारी से शासन कर अपने राजनीतिक हितों को साधा है। राष्ट्रीय राजनीतिक दल दिल्ली से सरकार चलाने की कोशिश करते हैं और उत्तराखंड के भविष्य का निर्णय लेते हैं। वह अभी तक यह नहीं समझ सके हैं कि उत्तराखंड के विकास का मॉडल किस तरह का होगा और क्या होगा। पार्टी प्रवक्ता मनोज नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय दलों को यह भी पता नहीं कि उत्तराखंड के विकास का रोड मैप किस तरह से बनाया जाए। जनता पलायन और बेरोजगारी से जूझ रही है, तत्कालीन सरकार युवाओं को अंधेरे में डुबो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी राज्य में एक विकल्प के रूप में मौजूद है। पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पत्रकार वार्ता में डा. संदीप ढौंडियाल, चन्द्रशेखर नेगी, अजय सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!