भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे वरिष्ठ नेता मोहन लाल बौठियाल के घर, जाना हालचाल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने वरिष्ठ नेता मोहन लाल बौठियाल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। प्रदेश अध्यक्ष ने श्री बौठियाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, दायित्वधारी वीरेन्द्र बिष्ट, यमकेश्वर विधायक ऋतु खण्डूडी भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन लाल बौठियाल के गांव ऐता पहुंचे। उन्होंने श्री बौठियाल का हाल चाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान संगठन और सरकार को लेकर भी चर्चा की गई। गौरतलब हो कि मोहन लाल बौठियाल पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे है। जॉलीग्रांट मेडिकल कॉलेज से उनका उपचार चल रहा है। वे राज्य में भाजपा के स्तम्भ रहे है। वर्ष 1960 में छात्र जीवन से ही आरएसएस से जुड़ गए थे और फिर जनसंघ और अब भाजपा में सक्रिय है। 1989 में पौड़ी जिले के जिला अध्यक्ष बने, पार्टी में वे कई वरिष्ठ पदों पर रहे है। राज्य बनने के बाद वे अनुशासन समिति के अध्यक्ष, पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने। साथ ही प्रदेश कार्य समिति के लगातार सदस्य रहे। दो बार राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रहे। भाजपा शासनकाल में वन निगम के अध्यक्ष का दायित्व और जलागम अनुश्रवन समिति का भी दायित्व निभाया। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन कर श्री बौठियाल का हाल चाल जाना था और अपने पुराने साथी को याद किया था। मोहन लाल बौठियाल जब से अस्वस्थ है तबसे उनसे मिलने कई बार गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत और विधायक ऋतु खंडूरी घर आये है। उनके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी मिलने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, बीजेपी के मीडिया प्रभारी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी समय-समय पर दूरभाष से कुशलता पूछते रहते है। (फोटो संलग्न है)
कैप्शन02:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *