भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाला

Spread the love

पिथौरागढ़। 14 अगस्त वर्ष 1947 को भारत-पाक बंटवारे की स्मृति में भाजपा ने मौन जुलूस निकाला। साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी लगाकर बंटवारे के दर्दनाक लम्हों को याद किया। रविवार को सीमांत जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। जिला मुख्यालय के साथ ही विभिन्न इलाकों में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम किए। इधर धारचूला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस निकाला। मौन जुलूस लोनिवि कार्यालय से शुरू होकर गांधी चौक, विवेकानंद चौक होते हुए ब्लक सभागार पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी लगाकर बंटवारों के उन पलों को याद किया और इस दौरान मारे गए लोगों को श्रद्घांजलि दी। ब्लक प्रमुख धनसिंह धामी ने कहा अंग्रेजों ने जाते-जाते देश को दो हिस्सों में बांटा था। आज के ही दिन भारत ने बंटवारे को स्वीकार किया। इस निर्णय के बाद लाखों हिंदुओं का नरसंहार हुआ। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अखंड भारत की कल्पना को साकार करने की ओर अग्रसर है। यहां कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक महेंद्र बुदियाल, जिला मंत्री हरीश धामी, मंडल अध्यक्ष खीम सिंह धामी, देवी दत्त उपाध्याय, कैलाश धामी, पवन धामी, देवष्ण फकलियाल, सागर बिष्ट, हरीश बिष्ट, दुर्गा बिष्ट, धीरू बिष्ट, महेश गर्ब्याल, गजेंद्र गुंज्याल, चंदू जोशी, नर्मदा रावल, लीला कुंवर, राधा मर्तोलिया, बेला शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *