उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में भाजपा लागू करेगी गुजरात मडल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। निकाय चुनाव,लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा चार विधानसभाओं में गुजरात मडल लागू करेगी। पिथौरागढ़, डीडीहाट, गंगोलीहाट, धारचूला विधानसभा के 599 बूथों में 51 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करने का लक्ष्य तय किया गया है। भाजपा निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई है। 148 शक्ति केंद्र व 19 मंडलों में बूथ सश्क्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित कर बूथ समितियों का गठन किया जाएगा। समिति के गठन के बाद पन्ना प्रमुख का चयन किया जाएगा। संगठन ने पार्टी की विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोडने के लिए गुजरात मडल अपनाने का निर्णय लिया है। जिसमें चार विधानसभाओं के 599 बूथों में 51 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाऐंगे और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाऐंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!