Uncategorized

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश और प्रदेश सरकार के विकास की नीति के समर्थन में जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को विकास विरोध करार देते हुए कहा भाजपा के शासनकाल में विकास की गंगा बह रही है। इससे कांग्रेस बौखला गई है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने क्रांतिवीर चौराहे पर कांग्रेस का पुतला फूंका। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता चांदीखेत में एकत्रित हुए। इसके बाद उन्होंने गनाई बाजार से क्रांतिवीर चौराहे तक जुलूस निकाला और सभा की। वक्ताओं ने कहा भाजपा राष्ट्र स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पार्टी है। भाजपा के शासनकाल में प्रदेश ही नहीं देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। इसके लिए कार्यकर्ता पार्टी अपने को गौरवांवित महसूस करता है। कहा विपक्षी दल द्वाराहाट विधानसभा में विकास कार्यों को देखकर बौखला गए हैं। उ?नके स्तर से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया जा रहा है। इसको सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा विकास को लेकर विधान सभा प्रदेश में पहले पायदान पर है। क्षेत्रीय विधायक नेगी 24 घंटे जनता के लिए समर्पित हैं। 2022 में पुन: उनको प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। सभा में विचार रखते हुए विधायक नेगी ने कहा क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता रही है। पिछले साढ़े चार वर्षों में यहां ऐतिहासिक काम हैं। जनता इससे वाकिफ है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के नेतृत्व की भी जमकर तारीफ की। कहा अन्य पार्टियां उनके कार्यकाल में हुए विकास को देखते हुए उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
ये रहे मौजूद: गणेश नायक, चंदन सिंह बिष्ट, महिला अध्यक्षा कमला फुलोरिया, दिगंबर नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष बिष्ट, द्वाराहाट मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, जालली मंडल अध्यक्ष जनार्दन पांडे, कुलदीप आर्य, मदन खुराना, घनश्याम भट्ट, मुकेश पांडे, नरेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, बिंदेश्वरी पांडे मौजूद रहे।
बारिश में भी किया प्रदर्शन : क्षेत्र में हो रही भारी बारिश मैं भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बिना छाता कार्यकर्ता महेश नेगी और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी करते हुए भीगते चांदीखेत से लेकर क्रांतिवीर चौराहे तक जुलूस सभा में बैठे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!