उत्तराखंड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सुशासन दिवस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर भाजपा ने विभिन्न बूथों में सुशासन दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। यहां रविवार को बजेटी, नया बाजार, टकाना, रई, कुमौड, मडमानले, देवलथल, सुजई सहित अन्य बूथों में भाजपा ने सुशासन दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व पीएम वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर साल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाती है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। इस दौरान डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल,गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा,राकेश देवलाल,वीरेद्र शाह,गेहराज पाण्डे,दीपक कार्की,विमल रावल,विनीता बाफिला,सुनीता कन्याल,महिमन कन्याल,लोकेश भड,पूरन खोलिया,दिनेश आर्या दर्पण कुमार,वीरेंद्र बोरा,रघुवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!