कोटद्वार-पौड़ी

नक़ल विरोधी कानून के समर्थन में भाजपाईयों ने निकाली पदयात्रा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत सतपुली में बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नकल विरोधी कानून के समर्थन में पदयात्रा निकाली।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के शासन में नकल और नौकरियों के लिए जिस तरह से पेपर लीक हो रहे थे उन घोटालों को भारतीय जनता पार्टी की धामी के नेतृत्व में बनी सरकार ने उजागर करने का कार्य किया है। इस पर पूर्णता विराम लगाने हेतु यह कड़ा कानून बनाया है, ताकि युवा पीढ़ी के साथ उचित न्याय हो सके। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक नगर पंचायत अध्यक्षा अजंना वर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य सुयेश महराज, मंडल प्रभारी महिपाल नेगी, एकेश्वर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य वेद प्रकाश वर्मा, महिला मोर्चा सतपुली मंडल अध्यक्षा रेनू घिल्डियाल, बृजमोहन रावत, अध्यक्ष सतराज नेगी सहित समस्त महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!