कोटद्वार-पौड़ी

आगामी चुनाव को लेकर भाजपा का बूथ सत्यापन अभियान तेज

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा जुट गई है। जिसके तहत पार्टी कोटद्वार विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में बूथ स्तर की कमेटियों के सत्यापन में जुटी है। भारतीय जनता पार्टी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पदमपुर सुखरौ के एक से दस तक के बूथों का सत्यापन किया गया।
प्रभारी शक्ति केंद्र पदमपुर सुखरो शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने बूथ सत्यापन अभियान को सभी शक्ति केंद्रों में मेरा बूथ सबसे मजबूत 31 अगस्त तक चलाने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराया। साथ ही केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुद्रा लोन योजना, आत्मनिर्भर योजना, प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार, महालक्ष्मी सहित कई लोक कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। महामंत्री गौरव जोशी ने बताया की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल के 13 शक्ति केंद्रों के प्रभारी तय कर दिए गए हैं। जो प्रत्येक बूथ में जाकर बैठक एवं सत्यापन करेंगे। इस अवसर पर भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन जसोला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री गौरव जोशी, मनोहर सिंह बिष्ट, राजेंद्र पुरोहित, मीनू डोबरियाल, आशा डबराल, गणेश जोशी, सुभाष केष्टवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!