उत्तराखंड

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया प्रकोष्ठ संयोजकों का स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। भाजपा मध्य हरिद्वार मण्डल आठ प्रकोष्ठ संयोजकों की घोषणा की गयी। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सभी को फूलमालाएं पहनाकर खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार ने प्रकोष्ठ संयोजकों को अपने अपने क्षेत्र में दो दो पदाधिकारियों की घोषणा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 8 विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को पार्टी में सम्मान दिया गया है। भाजपा जैसे बड़े परिवार में प्रकोष्ठ के संयोजक पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही विकास के नए आयाम रच सकती है। जनसमस्याओं के निराकरण में प्रत्येक पदाधिकारी अपनी भूमिका निभाए। संयोजक सहसंयोजकों की नियुक्ति कर अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी का प्रचार प्रसार करें। पार्टी की विचारधाराओं से आम जनमानस को अवगत कराएं। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी को बधाई दी। मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार ने कहा कि आठ प्रकोष्ठ संयोजकों की घोषणा की गयी है। पदाधिकारी दो दो संयोजक सहसंयोजक की नियुक्ति अतिशीघ्र करें। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरिद्वार के चहुंमुखी विकास में अपना योगदान दिया। हरिद्वार को अत्याधुनिक योजनाओं का लाभ दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यवासियों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रहे हैं। जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जीत दिलाना प्रत्येक पदाधिकारी की मेहनत पर निर्भर है। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के दीपक भाटिया, सेवानिवृत रूपचंद तनेजा, सांस्कृतिक रीना, वरिष्ठ नागरिक अरूण त्यागी, सह संयोजक नेगी शरण शर्मा, पूर्व सैनिक बीएन शर्मा, संत शक्ति नागेंद्र सेमवाल, व्यापार प्रकोष्ठ सुरेश साहनी, चिकित्सा आरडी शर्मा आदि का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। मण्डल मंत्री गुलफाम पीरजी, खलिक मंसूरी भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!