उत्तराखंड

सरयू बगड़ में भाजपा का लगेगा राजनैतिक पंडाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। मकर संक्रांति पर सरयू बगड़ में भाजपा राजनैतिक पंडाल लगेगा। इसी मंच से लोकसभा की तैयारी का भी बिगुल फूंका जाएगा। साथ ही बाबा बागनाथ की भूमि पर माघी खिचड़ी का भी आयोजन पार्टी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी कार्यालय मंडलसेरा में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी मकर संक्रांति पर सरयू बगड़ में उनकी पार्टी का राजनैतिक पंडाल लगेगा। साथ ही माघी खिचड़ी का भी आयोजन होगा। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक पार्वती दास, सुरेश गड़िया, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, जिला प्रभरी वीरेंद्र बल्दिया, ब्लक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, गरुड़ हेमा बिष्ट, कपकोट गोविंद दानू, सुनीता टम्टा, चंपा आर्या, दीपा आर्या, सुरेश खेतवाल, नीमा धपोला, उमा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!