उत्तराखंड

टिहरी में भाजपा का कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। गैरसैंण सत्र के दौरान कांग्रेसी विधायकों के महिला स्पीकरातु खंडुड़ी के साथ अभद्रता करने के मामले को लेकर नई टिहरी भाजपा महिला मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों सहित भाजपाइयों ने कांग्रेसी विधायकों का पूतला फूंकते हुए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा नई टिहरी मंडल के पदाधिकारियों व भाजपाइयों ने जिला मुख्यालय के हनुमान चौक में एकत्र होकर कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी विधायकों पर गैरसैंण सत्र के दौरान महिला स्पीकरातु खण्डुड़ी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस महिलाओं की इज्जत करना भुल गई है। महिला स्पीकर के साथ अभद्रता कर उन्होंने मातृशक्ति का अपमान किया है। जिसके लिए उन्हें प्रदेश की मातृशक्ति से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेसी विधायकों को आड़े हाथों लेते हुए महिला मोर्चा ने कहा कि महिलाओं को लेकर कांग्रेस का रवैया ठीक नहीं है। जिसका प्रमाण गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान पूरे प्रदेश के लोगों ने देखा। इस हरकत के लिए कांगेसी विधायकों को माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद कांग्रेस का पूतला भी फूंका। इस मौके पर भाजमा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीला मखलोगा, सरोज बहुगुणा, दीप माला, गीतांजलि सजवाण, ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी, मंजू चंद, अनिता कंडियाल, मीना सेमवाल, सरस्वती नेगी, सरला नेगी, सभासद उर्मिला राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, विजय कठैत, उदय रावत, डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, गोपी राम चमोली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!