बिग ब्रेकिंग

राहुल के यूएस दौरे पर बीजेपी का सवाल- भारत के खिलाफ काम करने वाले सोरोस से जुड़े लोग आपके साथ क्यों?

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने पूछा कि राहुल गांधी के दौरे के दौरान उनके साथ जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोग क्यों थे? यह जानते हुए भी कि सोरोस देश के खिलाफ काम कर रहे हैं, फिर भी उनसे जुड़े लोग उनके साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं।
भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल के अमेरिका दौरे की एक फोटो साझा की। इसमें एक बैठक के दौरान राहुल गांधी और अन्य लोग बैठे हैं। इसमें एक महिला भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने उस महिला का नाम सुनीता विश्वनाथ बताया। उन्होंने दावा किया कि सुनीता को अमेरिकी उद्योगपति सोरोस से आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। ईरानी ने सवाल किया कि राहुल को जवाब देना चाहिए कि वे लोगों के साथ क्या बात कर रहे थे?
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले भी यह मुद्दा उठाया है। हम सब जानते हैं कि किस प्रकार से सोरोस भारत में लोकतांत्रित तरीके से चुनी हुई सरकार को हटाना चाहते हैं। जब सोरोस के इरादे हर हिंदस्तानी को पता थे, तो ऐसी क्या मजबूरी थी कि राहुल ने सोरोस के सहयोगी के साथ बैठक में हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि पब्लिक डोमेन इंटरनेट पर राहुल की चार जून की न्यूयॉर्क की बैठक में पंजीकरण के लिए एक व्यक्ति का नाम और नंबर दिया गया, उस व्यक्ति के संबंध इस्लामिक सर्कल ऑफ नॉर्थ अमेरिका से पाए गए। इस संगठन के बारे में 28 फरवरी 2019 को यूएस कांग्रेस यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में एक प्रस्ताव के बारे में कहा गया कि इसका संबंध और संपर्क जमात-ए इस्लामी के साथ है। ऐसा क्यों है कि उनका सहारा लेने की आखिर जरूरत पड़ गई।
दरअसल, कर्नाटक में भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के सदस्य रमेश बाबू ने यह शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि मालवीय ने कांग्रेस और राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर माहौल बिगाड़ने और लोगों को उकसाने का काम किया। इसके बाद से भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।
क्या है मामला? आरोप है कि अमित मालवीय ने ट्वीट के साथ साझा किए गए एक एनीमेटेड वीडियो में कथित रूप से राहुल गांधी और कांग्रेस को खराब तरीके से दिखाया गया था। प्राथमिकी के अनुसार, मालवीय ने वीडियो के साथ में लिखा कि राहुल गांधी खतरनाक हैं और वे प्रपंच कर रहे हैं। सैम पी जैसे लोग अधिक खतरनाक हैं जो ‘रागा’ का राग अलाप रहे हैं। वे भारत के कट्टर विरोधी हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शर्मिंदा करने के लिए विदेशों में भारत को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!