कोटद्वार-पौड़ी

ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल ने 1275 छात्रों को बांटी अध्ययन सामग्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने भोले महाराज एवं माता मंगला के सहयोग से विकासखंड के सीआर0सी ठंठोली, किन्सुर एवं खरीक के विद्यालयों में सभी छात्र-छात्राओं एवं सीआरसी डाबर में विद्यालयों के छात्रों को अध्ययन सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेन्द्र राणा ने कहा कि राइंकॉ सिलोगी में 920 और राइंकॉ देवीखेत में 355 छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। प्रधान गूम कुलदीप सिंह बिष्ट ने ब्लॉक प्रमुख द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हर जगह बस स्टॉप एवं जगह-जगह बेंचे लगाये गये है। ब्लॉक में भव्य सभागार का निर्माण किया गया है। प्रधानाचार्य वीके सिंह ने ब्लॉक प्रमुख का आभार व्यक्त करते हुए कहा विकासखंड को विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया है। इस मौके पर राइंकॉ देवीखेत प्रधानाचार्य राजीव रावत, सूमा देवी प्रधान खेडा़, कैलाश बिष्ट प्रधान दिखेत, कुलदीप सिंह बिष्ट प्रधान गूम, धीरज सिंह, ढौंरी नत्थी सिंह, संजीता देवी प्रधान स्यालना, राजेन्द्र प्रसाद सिरस्वाल प्रधान कर्थी, गजेन्द्र सिंह नेगी प्रधान डोबरी, श्रीमती कविता देवी प्रधान खैण्डूडी, अर्जुन सिंह नेगी प्रधान संगठन अध्यक्ष, गजेन्द्र सिंह बिष्ट चांदपुर, सुभाष चन्द्र सिंह चौहान, संजीव जुयाल, सहायक खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!