सेवानिवृत कर्मचारियों ने उठाई समस्याएं
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी पर्यवेक्षक पुरूष एवं महिला संघ की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कोर्ट के फैसले के आधार पर 1995 से साल 2010 तक के वेतन एरियर का भुगतान किया जाए। कहा कि सीएमओ कार्यालय द्वारा अपूर्ण सूचनाएं संघ को दी गई है। जिससे संघ से जुड़े हुए कर्मचारियों में नाराजगी बनी है। उन्होंने सही सूचना दिए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर डबल सिंह रावत, जिलाध्यक्ष गणेशी, सहसचिव सुशील थपलियाल, मुन्नी गुसाईं एससी घिल्डियाल, गुणानंद शर्मा, सुखदेव सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।