बोल्डर गिरने से एक की मौत, 3200 यात्री रोके

Spread the love

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर रविवार को चीरबासा हेलिपैड के समीप पहाड़ से अचानक बोल्डर गिरने से एक स्थानीय व्यक्ति मोहन तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। लगातार पत्थर गिरने से राहत एवं बचाव कार्य करना भी चुनौती बना है। ऐसे में जिला प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए करीब 3200 श्रद्धालुओं को जगह-जगह सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया।
सोनप्रयाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेश बलूनी के बताया कि केदारनाथ से आने वाले 500 यात्रियों को लिनचोली व 1000 यात्रियों को भीमबली में अस्थायी तौर पर रोका गया है। सोनप्रयाग में 1000 व गौरीकुंड में 700 तीर्थयात्रियों को रोका है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बोल्डर गिरने से मोहन तिवारी निवासी ग्राम पठाली, थाना एवं तहसील ऊखीमठ रुद्रप्रयाग की मौत हुई है। रेस्क्यू टीम शव गौरीकुंड लाई और जिला चिकित्सालय भेजा है। वहीं लोनिवि गुप्तकाशी के अधिशासी अभियंता सुनील सिंह ने बताया कि 26 श्रमिकों के माध्यम से मलबा एवं पत्थर हटाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि आपदा कंट्रोल रूम से केदारनाथ पैदल मार्ग सहित जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के तहत उन्हें सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड में रोका जा रहा है। मौसम एवं मार्ग की परिस्थितियों के अनुसार ही यात्रियों की आवाजाही की अनुमति दी जा रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *