धान की फसल बेचने को धड़ाधड़ बुकिंग शुरू; प्रदेश में 181 ने कराया पंजीकरण, 37 टोकन जारी

Spread the love

शिमला, एजेंसी। प्रदेश में धान खरीद केंद्रों में धान की फसल बेचने के लिए किसान विभाग के पोर्टल पर धड़ा धड़ बुकिंग करवा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से धान खरीद करने के लिए पोर्टल खोल दिया है। विभाग के पोर्टल पर वीरवार तक प्रदेश के 181 किसानों ने पंजकरण करवाया है। प्रदेश के सिरमौर जिला से 118, बिलासुपर जिला से एक, कांगड़ा से पांच, ऊना से एक और सोलन जिला से 56 किसानों ने धान की फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में तीन अक्तूबर से 26 दिसंबर तक धान की खरीद की जाएगी। 2203 रुपये प्रति क्विंटल धान की फसल का मूल्य तय किया गया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए नौ मंडिया जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मिलवां जिला कांगड़ा, धौला कुंआ, पांवटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपूर बद्दी जिला सोलन एवं मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण लिए पोर्टल तैयार करके खोल दिया गया है।
धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण करने के लिए विभाग ने एचपीएपीपीपीडॉटएनआईसीडॉटइन पोर्टल का लिंक तैयार किया है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हैं। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कंप्यूटर कैफे और किसी भी लोक मित्र केंद्र पर जाकर जा फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर किसानों को धान की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आधार नंबर, बैंक खाता सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान धान खीरद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे। धान की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा। विभाग द्वारा किसानों के लिए धान खरीद के पंजीकरण के तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में तीन अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *