कोटद्वार-पौड़ी

बीपीएड की शारीरिक दक्षता परीक्षा आज से

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर स्थित शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित बीपीएड कोर्स में प्रवेश हेतु निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 सितम्बर से प्रारम्भ होगी। यह परीक्षा विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित खेल स्टेडियम (परिसर) में तीन दिनों तक संचालित होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पांच स्पर्धाएं सम्मिलित हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी को सभी स्पर्धाओं में भाग लेना आवश्यक है। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हीरा लाल यादव ने जानकारी दी कि शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु सीयूईटी (पीजी)-2022 में सम्मिलित कुल 174 अभ्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण किया गया है। परीक्षा सम्बन्धी सभी तैयारियॉं कर ली गई हैं।
50, 100 व 200 मी. दौड़ और लम्बी कूद में आरुषि ने मारी बाजी
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : विकासखंड कोट के अंर्तगत संकुल खंदूखाल में प्राथमिक व जूनियर स्तरीय शरदकालीन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें खंदूखाल संकुल के 15 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक वर्ग की बालक वर्ग में 50 मी. दौड में राप्रावि मुछियाली की रिहांश ने प्रथम, 100 व 200 मी. दौड़ में राप्रावि ग्वाड़ के वरूण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 50, 100 व 200 मी. दौड़ और लम्बी कूद प्रतियोगिता में राप्रावि ग्वाड़ की आरुषि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालक वर्ग की 100, 200, 400 मी. दौड़, गोला फेंक व चक्का फेंक में राउमावि धनचड़ा के सागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि लम्बी कूद में खंदूखाल के सचिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग की 100, 200, 400 मी. दौड़ और लम्बी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक व मानचित्र प्रतियोगिता में राउमावि खंदूखाल की साक्षी ने प्रथम स्थान पर रही। ऊंची कूद में धनचड़ा की आरूषि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही प्राथमिक स्तर की मानचित्र प्रतियोगिता में राप्रावि रामपुर की सपना, हिंदी सुलेख में सपना, अंग्रेजी सुलेख में युवराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि रेलवे परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील गुप्ता और रापूमावि खंदूखाल के प्रधानाचार्य और कार्यक्रम की संयोजिका सरोज बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राइंका खंदूखाल के प्रधानाचार्य उपेंद्र उनियाल ने की। इस मौके पर देवेंद्र उनियाल, ललित बिष्ट, पंकज ध्यानी, आशुतोष पुरी, वीर विक्रम सिंह, अनीता लिंगवाल, नीलम रावत, ममता नेगी, लक्ष्मी थपलियाल, हेमलता बिष्ट, दुर्गेश बंदूनी, लक्ष्मी राज, शशि थपलियाल, शशि भूषण बमराड़ा, शीला लिंगवाल, नीलम पुण्डीर, आशा राज, गीता पुरी, सरोजनी नेगी, गजेंद्र सिंह पुण्डीर आदि ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में एसपी उनियाल, देवेन्द्र राणा, विकास बिष्ट आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!