श्रीनगर में अंग्रेजी शराब के साथ एक पकड़ा

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : जनपद पौड़ी गढ़वाल में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अवैध शराब की तस्करी जोरों पर चल रही है।श्रीनगर बाजार चौकी पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को चौरास पुल के पास गिरफ्तार किया गया। चौकी प्रभारी रणवीर चन्द्र रमोला ने बताया कि एसएसपी पौड़ी के निर्देशन में चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान चौरास पुल के पास लक्ष्मी प्रसाद, निवासी ग्राम नोठा, थालाबैंड पोखरी हाल निवासी एजेंसी मोहल्ला को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में हरेन्द्र गुसाईं, शंभू प्रसाद, मंदीप सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *